Legendary Artists Invites
you to participate in the 37th National Singing Competition
The last date to submit your entry was 10 September 2026, Evening 05 PM
Upload your 3-minute audio file today on Registration page of the Sur Sangam website
Entries for the online auditions are now open.
The competition will be held in the categories of Classical, Light Music.
The event will take place from October 01 to 02, 2026 at Jaipur.
The 37th National Competition of Sur Sangam will be held in Japur
मुख्य अतिथि
सुर संगम की गौरवशाली यात्रा
सुर संगम की 45 साल की लंबी यात्रा में सुगम, शास्त्रीय और सिने संगीत से जुड़ी अनिल विश्वास, नौशाद, जयदेव, राजकुमारी, खय्याम, रवि, रविंद्र जैन, हेमलता, भूपेंद्र, पिनाज मसानी, ए. हरिहरण, उस्ताद वासिफुद्दीन डागर, छाया गांगुली, शेखर सेन, कल्याण सेन, भवदीप जयपुरवाले, संजय विधार्थी जैसी हस्तियों और पं. विद्यानिवास मिश्र सरीखे मूर्धन्य विद्वान, साहित्यकार तथा भाषाविद ने लगातार शिरकत कर शोभा बढ़ाई है। सुर संगम ने हजारों युवा गायकों को तलाशा, तराशा और मंच प्रदान करने के साथ उन्हें हौसला दिया है। इनमें श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और मुहम्मद वकील जैसे गायक भी शामिल रहे हैं। राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह और अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सद्भाव और सामंजस्य जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में सुर संगम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 1987 में राजस्थान सरकार के सहयोग से अकाल पीड़ित प्रदेश की सहायता हेतु जयपुर में लता मंगेशकर नाइट का ऐतिहासिक आयोजन भी सुर संगम ने किया।